देवभूमी के प्रेरक व्यक्तित्व :
इस कार्य को कुशल बनने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से वाट्सअप पर देवभूमि ब्लड डोनर के नाम से वट्सअप पर District Wise ग्रुप चला रखे जिसमे बहुत से युवा मित्र जुड़े हुए है। जो हमेशा असहायों व् जरूरतमंद लोगो की सेवा के लिए दिन रात सक्रिय रूप से रक्त सेवा करते हैं। रक्त की जरूरत पड़ने वाले लोग वाट्सअप पर मरीज का नाम, ब्लड ग्रुप, अस्पताल का नाम और अटेंडेंट का कांटेक्ट डिटेल्स वाट्सएप में भेजा जाता है। इसके बाद ग्रुप के सदस्य किसी अन्ज़ान व असह्य व्यक्ति की सहायता के लिए सक्रिय रूप से अपने मित्र, परिवार, रिश्तेदारों से रक्तदान के लिए आग्रह करते हैं और रक्तदाता अस्पताल में खूनदान करने के साथ-साथ मरीज के परिजनों को भी रक्तदान के महान कार्य के लिए प्रेरित करते है। रक्तदान के इस महान कार्य में देवभूमि की बहुत सी बेटियां और बहने भी ग्रुप के माध्यम से समय समय पर रक्तदान करती रहती है। इस कार्य में ज्यादातार सदस्य युवा रक्तसेवक है जो अपने नौकरी पेशे से जुड़े है लेकिन अपनी निजी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने सीमित संसाधनों से समाज और देश की सेवा के लिए अतुलनीय योगदान देते रहते हैं।
आज "श्री राहुल वर्मा जी" का जन्मोत्सव हैं। आपके जीवन इस विशेष दिन के शुभ-अवसर पर "त्रि-नेत्रधारी महादेव आशुतोष " से प्रार्थना करते हैं-: कि आपको और आपके रक्त परिवार के प्रत्येक सदस्य को उत्तम स्वस्थ, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें, जिससे आपके आसपास के बहुत सारे असह्य व् जरूरतमंद लोगो के जीवन में खुशियों का संचार नित्य-प्रति बना रहे !
विशेष -: "श्री राहुल वर्मा जी" की धर्म पत्नी "श्रीमती कल्पना वर्मा जी" एक स्वेच्छिक रक्तदाता हैं। अपने घर-परिवार के लिए सभी लोग रक्त देते हैं। लेकिन स्वेच्छिक रक्तदाता वही होता है जो नियमित रूप से किसी अनजान व्यक्ति के लिए अपना रक्त स्वेच्छा से दान करता है। यही दान सही मायने में दान की श्रेणी में आता हैं। जो रक्त हम अपने घर-परिवार या रिश्तेदारों को देते हैं उसे दान नही दुनिया-दारी निभाना कहते हैं। ऐसे स्वेच्छिक़ रक्तदाताओं की संख्या हमारे देश में बहुत कम है। जिसमे महिलाओं की संख्या न के बराबर है। "श्री मति कल्पना वर्मा" हिमाचल में ही नही बल्कि दूसरे राज्य में भी रक्तदान कर चुकी है। इसके साथ- साथ देवभूमी ब्लड-डोनर टीम के रक्तदाताओं को जनसेवा के कार्य में जुड़े रहने लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करने में अहम योगदान है।
जय हिमाचल !!जय रक्तदाता !!
✍️Rgds......blooddonor nk !🙏



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.