रक्तदान न केवल एक महादान है, बल्कि यह किसी के जीवन को बचाने की सबसे सशक्त मानव सेवा भी है। यह एक ऐसा कार्य है जिसमें हम कुछ भी खोते नहीं, बल्कि किसी …
#122वाँ_रक्तदान_दिनांक 18.10.2024 लोगो ने अमीरों से दान पाए होंगे हमने फकीरों से वरदान पाए हैं। …
अपूर्व घोष महासचिव (एफबीडीओआई) साक्षात् जीवन सुरक्षा कवच स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "वैश्विक उत्सव" विश्व रक्तदात…
मै मानता हूँ पहली बार रक्तदान करने में डर लगना स्वाभाविक है। लेकिन एक बार रक्तदान करने के बाद हमें जो प्रसन्नता, निडरता और अपने आप पर गौरव महसूस होता हैं। और जो मन के साथ-साथ कहीं अंदर अंतरात्मा को शांति व सकून की अनुभूति होती है। अगर हमें इसका सुखद आनंद लेना है तो उसके लिए जीवन मे एक बार रक्तदान करना आवश्यक हैं। रक्तदान के बिना हम इसका आनंद नहीं ले सकते है। आप लोगो ने देखा होगा पूरे विश्व मे कितने ही अनगिनित लाखो- करोड़ो लोगो ने रक्तदान शिविरों में और ब्लड बैंक में पहुंच कर रक्तदान किया हैं। लेकिन आज तक अपने ये कभी नही सुना होगा के रक्तदान करने से कोई व्यक्ति मरा है, लेकिन हमारे या आपके रक्तदान नहीं करने से कोई न कोई व्यक्ति अवश्य मर सकता है। यदि आप स्वस्थ हैं तो किसी के जीवन के शिल्पकार बने व खुशियां बांटे। इसलिए थोड़ा सोच-विचार करें औऱ किसी की जीवनरक्षा का अन्तिम........निर्णय लें ।। धन्यवाद !!