ब्लड डोनर एसोसिएशन नेपाल ने रक्तदान- महादान के साथ देश और दुनिया के रक्तदानियों को नेपाल की प्रतिष्ठित व समृद्धि संस्कृति, बोली- भाषा, खानपान, परिधान व परिवेश के साथ अध्यात्म व देवाधिदेव महादेव भगवान श्री पशुपतिनाथ जी से जो जोड़ने का कार्य किया है वो भी बहुत ही प्रेरणादायक हैं।
साथियो नेपाल ही देश व दुनिया का अकेला ऐसा देश है जो कभी भी किसी का गुलाम नही हुआ है क्योकि इसका मुख्य कारण है कि नेपाल के लोगो ने अपने संस्कारों, अपने परिधान, अपनी भाषा व संस्कृति को कभी नही छोड़ा है ....... जो अपनी संस्कृति को छोड़ते हैं। अपने संस्कारों को छोड़ते हैं वह ही गुलामी की जंजीरों में जकड़े जाते हैं।
ब्लड डोनर एसोसिएशन नेपाल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को दिल की गहराइयों से धन्यवाद के साथ साथ शुभकामनाएं भी ..... जिस मानवता की सेवा- सहायता व सुरक्षा के उद्देश्य से आपने जो दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्त सम्मेलन का आयोजन भव्य , शानदार व प्रेरणादायक रूप से किया हैं उस प्रेरक उद्देश्य को बाबा श्री पशुपतिनाथ महादेव सदैव सफल करें ।
General Secretary at FBDOI - Shri Apurba Ghosh (Dada)
Hon'ble Minister - Communication & Information Technology - Rekha Sharma
President of (IFBDO) International Federation of Blood Donors Association - IFBDO - Dr. Abdelmalek Sayah Alziriya (Algeria)
नेपाल के एतिहासिक परिधान
नेपाल के एतिहासिक परिधान
Centurion Blood Donor Nk🙏
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
एक कदम मानवता की ऒर
कहते हैं -: लाल रंग खतरे का सूचक होता है लेकिन आपके लाल रंग का खून किसी की जिंदगी बदल सकता है। किसी की खुशियां आपके हाथ में है रक्तदान करें ....खुशियां बांटें और टूटती सांसों के शिल्पकार बनें !!
मै मानता हूँ पहली बार रक्तदान करने में डर लगना स्वाभाविक है। लेकिन एक बार रक्तदान करने के बाद हमें जो प्रसन्नता, निडरता और अपने आप पर गौरव महसूस होता हैं। और जो मन के साथ-साथ कहीं अंदर अंतरात्मा को शांति व सकून की अनुभूति होती है। अगर हमें इसका सुखद आनंद लेना है तो उसके लिए जीवन मे एक बार रक्तदान करना आवश्यक हैं। रक्तदान के बिना हम इसका आनंद नहीं ले सकते है। आप लोगो ने देखा होगा पूरे विश्व मे कितने ही अनगिनित लाखो- करोड़ो लोगो ने रक्तदान शिविरों में और ब्लड बैंक में पहुंच कर रक्तदान किया हैं। लेकिन आज तक अपने ये कभी नही सुना होगा के रक्तदान करने से कोई व्यक्ति मरा है, लेकिन हमारे या आपके रक्तदान नहीं करने से कोई न कोई व्यक्ति अवश्य मर सकता है। यदि आप स्वस्थ हैं तो किसी के जीवन के शिल्पकार बने व खुशियां बांटे। इसलिए थोड़ा सोच-विचार करें औऱ किसी की जीवनरक्षा का अन्तिम........निर्णय लें ।। धन्यवाद !!
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.