"श्री राम जन्मभूमि" और "महादान" !!🙏🏹


खुशबू आती हैं लहू से वतन की
रिश्ता कुछ गहरा है मेरा इस मिट्टी से.....!! 🅾️+


रक्तदान - खुशियों का उपहार  
ईश्वर की अनंत कृपा व आशीर्वाद से मुझे भारत के कई राज्य में स्वेच्छिक रक्तदान करने का सुअवसर पिछले तीन दशक में कई बार मिला हैं, परन्तु मैं आज के महादान के लिए अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमारे आराध्य प्रभु "श्री राम जी" की जन्मभूमि अयोध्या के आवाह्न पर "अयोध्या" की पवित्र भूमी पर भारत के कई राज्य के रक्तदाताओ व् समाजसेवी संस्थाओं के साथ मेरे जीवन के 118वें रक्तदान करने का सुअवसर मिला है। अयोध्या, अयोध्या की समृद्धि संस्कृति, अयोध्या की लोक परम्पराएँ, अयोध्या की अध्यात्मिक व् श्रेष्ठ भूमि, अयोध्या के शिक्षाप्रद धर्म-ग्रंथ के साथ "श्री राम का जीवन चरित्र और उस जीवन चरित्र वर्णन का गूढ़ ज्ञान जहां हमे जीवन जीने की कला के कई सूत्र प्रदान करता हैं वहीं यह बात भी सीखता हैं कि हमें अपने परिवार, माता-पिता, भाई , मित्र, व समाज के लोगो के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। वैसे भी मनुष्य जीवन जितना श्रेष्ठ है उतना ही नश्वर व नाशवान भी हैं। इसके नाशवान होने की अंतिम तारीख विधाता हमारे जन्म के साथ ही तय कर देता हैं। इसके साथ ही शरीर की सुंदरता व शरीर के अंगों को भी खाक में मिल जाना होता है। शरीर का नाश होने से पहले यदि इस शरीर से किसी जरूरतमंद का जीवन बचता हैं तो दुनिया मे इससे बड़ा दूसरा कोई ओर पुण्य व् परोपकार का काम नहीं हो सकता है .......... तो आइए इस महादान के कार्य मे जुड़कर किसी असाहय व् जरूतमंद व्यक्ति के जीवन का शिल्पकार बनने का संकल्प लें कर ....... जीवन व् खुशियाँ प्रदान करने का कार्य निरंतर करते रहे।


जय श्री राम !!
अयोध्या की प्रेरक व् जनसेवी संस्था श्री राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन व् इस संस्था के अध्यक्ष "श्री आकाश गुप्त जी" के द्वारा जो भारत के विभिन्न राज्य के रक्त दाताओं, समाज सेवियों व् समाज सेवी संस्थाओं को जो अपना स्नेह - सानिध्य व् आशीर्वाद प्रदान किया वह अंतर्मन को आन्दित करने वाला था।







जय श्री राम!!🙏🏹

































































































































by train to Ayodhya ji









 Rgds .....Blood donor Naresh Sharma Sml !!🙏

जय श्री राम !!🙏