समय चक्र !!☸️

प्रकृति का नियम और समय का चक्र दोनों बहुत विचित्र हैं। हम अनाज का एक दाना धरती माता की गोद मे बोते   हैं तो प्रकृति इसे कई हज़ारों गुणा अधिक करके हमे वापिस लौटती है।.....कहते हैं प्रकृति का नियम माँ के रूप की तरह बड़ा उदार होता हैं। जो कुछ हम इसकी गोद मे अच्छा या बुरा कुछ भी कार्य करते हैं उसे ये प्रकृति समय के घूमते चक्र के हिसाब से वापिस करती हैं। आदि काल से रहा नंदी महाराज का मास्क समय के घूमते चक्र के अनुसार प्रकृति के चित्रकार ने ऐसा घुमाया जो आज चारो ऒर "हलधर" के साथ-साथ प्रत्येक मानव मात्र को सुशोभित और सुरक्षित करता दिखाई दे रहा है। यही सुरक्षाचक्र आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रकृति का वरदान ओर चेतावनी दोनों हैं। अभी भी सम्भल जाओ प्रकृति और उसकी रचना का आदर करो अभी तो श्री आशुतोष महादेव के गण नंदी जी महाराज को पहनाया जाने वाला मास्क जीवनसुरक्षा का एकमात्र उपाय है कही ऐसा न हो कि नदी महाराज की गर्दन में लगा शमाई प्रकृति के सबसे बुद्धिजीवी कहे जाने वाले इंसान की गर्दन में लग गया तो सारी बुद्धि, विवेक और ज्ञान धरा पर धरा का धरा रह जायेगा। जिंदगी के सफर में फुलस्टॉप लगे उससे पहले हर वक्त बिंदास रहो....खुश रहो। स्वस्थ रहो....मस्त रहो। प्रकृति के बनाये प्रत्येक जीव से निस्वार्थ प्रेम करों.... उनका सम्मान करों.......दया और सेवा भावना रखों। यही जीवन का शाश्वत सत्य और सच्ची कमाई है।💐
 
 
 

            जय रक्तदाता ! जय जीवनरक्षक 🇮🇳

                                                      ✍️Rgds...Blood donor Naresh Sharma 🙏