- ब्लड डोनेशन
- डोनर कार्ड
- रक्तदाता प्रमाण पत्र
- महादान
रक्तदान न केवल एक महादान है, बल्कि यह किसी के जीवन को बचाने की सबसे सशक्त मानव सेवा भी है। यह एक ऐसा कार्य है जिसमें हम कुछ भी खोते नहीं, बल्कि किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन देने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।
मैंने स्वयं 123 बार रक्तदान किया है। हर बार जब रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद की नसों में जीवन बनकर बहती है, तो आत्मा को जो संतोष और आनंद मिलता है, वह किसी पुरस्कार से कम नहीं होता।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आशा की किरण
शिमला में अनेक थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे हैं, जिन्हें हर महीने दो बार रक्त की आवश्यकता पड़ती है। सोचिए, यदि हम जैसे लोग आगे न आएं, तो उन बच्चों और उनके परिवारों की पीड़ा कितनी गहरी होगी?
रक्तदान से कोई नहीं मरता, लेकिन रक्त न मिलने से कोई मर सकता है।
यह वाक्य सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि अनुभवों से निकली हकीकत है। मैं मानता हूं कि हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान ज़रूर करना चाहिए। यह न सिर्फ किसी का जीवन बचा सकता है, बल्कि आपकी आत्मा को भी भीतर से मजबूत बनाता है।
रक्तदान: साक्षात जीवन सुरक्षा कवच
ब्लड डोनेशन किसी व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार को उम्मीद देता है। रक्तदान से किसी की माँ, किसी की बहन, किसी का बेटा फिर से मुस्कुरा सकता है।
आइए, एक प्रण लें – "मैं स्वस्थ हूं, तो रक्तदान करूंगा।"
रक्तदान एक धर्म भी है, एक कर्म भी है और एक संकल्प भी – राष्ट्र सेवा का।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.