बिहार के जिला सासाराम में जीवनदायिनी संस्था "पथ प्रदर्शक, Bihar -: State Blood Transfusion Council

नारायण मेडिकल कॉलिज व हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित "अतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मेलन में "रक्तदाता महाकुम्भ" के नाम से आयोजित कार्यक्रम में कई देशों के प्रेरणास्रोत ब्लड डोनर व भारत के भिन्न-भिन्न राज्य से आये 11 शतकवीर व सेकड़ो की संख्या में आये प्रेरक ब्लड डोनर्ज़" से मिलने का औऱ सभी के राष्ट्र समर्पित विचार सुनने का राष्ट्रसमर्पित विचार मिला । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री गोपाल सिंह नारायण जी,
Bihar -: State Blood Transfusion Council (SBTC Bihar ) डायरेक्टर डॉ. अभय कुमार जी , डिप्टी डायरेक्टर एड्स कंट्रोल सोसायटी बिहार श्री आलोक सिंह जी, वाइस चांसलर डॉ. मोहन लाल वर्मा जी, नारायण यूनिवर्सटी रोहतास,
पब्लिक रिलेशन आफिसर NMCH Collage श्री भूपेंद्र सिंह जी साथ में उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम के सूत्रधार.. व मानवता के जीवनरक्षक रक्तवीर भाई श्री बमेंद्र कुमार जी हैं जिनके द्वारा 

विशाल,भव्य व शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिहार आने पर आपके व आपकी टीम के द्वारा जो आदर, स्नेह व प्यार देश- विदेश से आये रक्तविरों को मिला वो सही मायने में भाव- विभोर कर देने वाला था जो ताउम्र याद रहेगा बिहार की दिल को छूने वाली प्राचीन सस्कृति,सभ्यता,खानपान, मधुर भोजपुरी संगीत का अद्भूत परिचय दिया गया। यहाँ की मदुर मंत्रमुग्ध भाषा, जिसकी मिठास जीवन भर मन को आनंद देती रहेगी ।

    

 गुरुओं की पावन धरा पंजाब के लुधियाना से हमारे प्रिय रक्तमित्र "शान-ए-पंजाब" "एडवोकेट श्री गोपाल सिंह" जी के द्वारा बनाये  गए "भव्य व शानदार" वीडियो को बनाने के लिए दिल की गहराइयों से नमन, अभिनंदन व धन्यवाद !! "एडवोकेट  श्री गोपाल सिंह जी आपका कृतत्व व व्यक्तित्व निरंतर व सदैव ही प्रेरणा देता रहा हैं। .....!!🙏🇮🇳💐

 

 शतकवीर रक्तदाता भाई श्री महेंद्र जोशी जी (गुजरात)

यूँ तो इस तस्वीर में कई विलक्षण प्रतिभाशाली व्यक्तित्व है लेकिन जिसमें एक ऐसा चेहरा है जिसनें क़म उम्र मे ही स्वेच्छिक रक्तदान की ऊंचाइयों को छू लिया है। इनको रक्तदान के प्रति उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भारत राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चूका है।  नाम है -: रक्तवीर श्री नीरज कुमार जी।

पथ प्रदर्शक की गलियों के #यादगार_लम्हे !!❣️अंगदान-जीवनदान, रक्तदान-महादान की सेवाओं को समर्पित मराठी मानुष श्री अनिल लुनिया जी के साथ उत्तरप्रदेश के लखनऊ से फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन ब्लड डोनर के संस्थापक सरदार श्री परमजीत सिंह जागी जी जो एक स्वेच्छिक समाजसेवी व रक्तदाता के साथ-साथ बेहतरीन दिलकश गायक भी है।


हमारे रक्त परिवार की प्रिय व प्रेरक रक्त रक्षिका बहन श्रीमती वैशाली पांड्या अहमदाबाद (गुजरात) गुरु की धार पंजाब के जीवनरक्षक मित्र श्री गोपाल सिंह जी 

नारीशक्ति के किस्से कहानियां आपने बहुत सुनें होंगे लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो जीवन भर  राष्ट्र समर्पित व प्रेरक रहती हैं। ऐसी ही कहानी हैं हमारे रक्त परिवार के एक सदस्य की जो बिहार के गया कि रहने वाली हैं नाम हैं "वात्सलय सत्यवती जी। जिनको दुनिया नारीशक्ति के नाम से पुकारती हैं। आपको नारीशक्ति के साथ साथ राष्ट्र शक्ति के नाम से संबोधन करना उपयुक्त रहेगा 
सेल्फी फ्रॉम -:"ब्लड मैन भाई सुधीर राव दुरापे" जी ग्वालियर(MP)
रक्तरक्षक श्री सुदीप कुंडू जी असम  

सासाराम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मेलन" में "भारत" के विभिन्न प्रान्त हिमाचल प्रदेश ,पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र के 11 ऐसे रक्तदाता जिन्होंने सौ बार से ज्यादा रक्तदान अपने जीवन मे किया हैं... जिसमे हरियाणा से मेजर सुरेश सैनी जी ने अपने जीवन डबल शतक लगा चुके हैं....पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहनेवाले पति- पत्नी श्री अजोय प्रसाद जी व श्री मति ललिता प्रसाद जी दोनो शतकवीर रक्तदाता हैं ...💐
शान -ऐ- छत्तीसगढ़ -: वासु 
आदरणीय भाई संजीव मेहता जी और शान-ए-मराठा छोटी बहन रुपाली 

# 5 Centurion_Blood_Donor
आदरणीय श्री महेंद्र जोशी जी गुजरात के अहमदाबाद से
भारतीय सेना में मेजर श्री सुरेश सैनी जी हरियाणा के कुरुक्षेत्र से व
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहनेवाले पति- पत्नी श्री अजोय प्रसाद जी व श्री मति ललिता प्रसाद जी दोनो शतकवीर रक्तदाता हैं.......


 
 
💐

   बिहार के जिला सासाराम के नारायण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में कल से प्रारंभ दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ सम्मेलन आज अतिथियों एवं प्रतिभागियों के बीच स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ ही संपन्न हो गया।दो दिनों तक चले इस रक्तदाता महाकुंभ में बिहार में पहली बार देश विदेश से भारी संख्या में जुटे शतक वीर रक्त दाताओं द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा हुई एवं रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पक्षों पर विमर्श हुआ। बिहार राज्य रक्त आधान परिषद एवं औरंगाबाद की संस्था पथ प्रदर्शक के सौजन्य से नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवंअस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदाता महाकुंभ में प्रतिभागियों ने रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेजेंटेशन, नाटिका ,गीत संगीत एवं विविध मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। आज समापन के दौरान एसबीटीसी के निदेशक डॉ अभय कुमार ,गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार के कुलपति डॉ प्रोफेसर एम एल वर्मा ,बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के उप निदेशक आलोक कुमार सिंह,पथ प्रर्दशक के सचिव बामेन्द्र सिंह,एन एन सी के उप प्राचार्य नीतेश कुमार तथा जी एन एस यू के पी आर ओ भूपेन्द्र नारायण सिंह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  



 








 

 

ये हमारा सौभग्य था कि आदरणीय भाई बमेंद्र जी की जीवनदायिनी पथ प्रदर्शक संस्था के द्वारा व जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलिज व हॉस्पिटल में रक्तदाता महाकुम्भ" के आयोजन में पुरे भारतवर्ष से आये  


प्रेरक व्यक्तित्व" से मिलने का, आपके  विचार सुनने का , आपके द्वारा अपने राष्ट्र व समाज के लोगो की सेवा में किये जा रहे सराहनीय कार्य के बारे में जानने व् बहुत कुछ नया सीखने मौका मिल
। हम जानते हैं आप सभी रक्तमित्र पूरे भारत में अपने-अपने राज्य में राष्ट्रहित व देश की प्रगति के लिए रक्तदान के साथ-साथ कई तरह की सामाजिक सेवाओ में प्रेरक व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आप सभी के प्रेरक व्यक्तित्व,मार्गदर्शन की सहायता से उसका उपयोग अपने राष्ट्र हित में करने की कोशिश करेगे.....
    

                                                  जय हिन्द !! जय जीवनरक्षक !!

                                          Rgds...Blood Donor Naresh Sharma Shimla!!